पांच दुकानों में एक साइकिल रखेंगे व्यापारी
कानपुर, मई 25 -- कानपुर। पीएम की पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील पर व्यापारियों ने अमल किया। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ने बताया कि कलक्टरगंज बाजार की हर पांच दुकानों मे व्यापारी एक साइकिल रखेंगे। आसपास का काम साइकिल से कर पेट्रोल डीजल की बचत करेंगे। वहीं सोमवार को व्यापारियों ने कलक्टरगंज से घंटाघर होते हुए कोपरगंज व वहां से एक्सप्रेस रोड होते हुए माल रोड तक साइकिल चलाई। आशीष मिश्र, अनुराग जायसवाल, अब्दुल वहीद, सुरेन्द्र जायसवाल, अब्दुल जब्बार, रमन गुप्ता, सौरभ गुप्ता, प्रकाश गुप्ता रहे। यह भी पढ़ें- साइकिल से कलेक्ट्रेट पहुंचे जिला पूर्ति अधिकारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.