उन्नाव, फरवरी 25 -- बीघापुर। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा सिकंदरपुर में मंगलवार रात चोरों ने पुलिस गश्त को धता बताते हुए कहर बरपाया। मधुकर मार्केट में पांच दुकानों के शटर के ताले तोड़कर करीब 45 हजार रुपये नकद और लगभग दो लाख रुपये की चांदी के जेवरात समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। इतना ही नहीं, चोर बाइक भी उठा ले गए। सुबह जब दुकानदार पहुंचे, तब वारदात की जानकारी हुई। बीघापुर कस्बे के राजन सोनी की संयुक्त तहरीर के अनुसार, कस्बा सिकंदरपुर स्थित मधुकर मार्केट में मंगलवार देर रात चोरों ने मां ज्वेलर्स, परिहार ज्वेलर्स और न्यूराज ज्वेलर्स की दुकानों को निशाना बनाया। बदमाशों ने शटर के ताले काटकर चांदी की पायलें, बच्चों के गले के हार, तश्तरियां, गिलास और कान की कीलें चोरी कर लीं। ज्वेलरी दुकानों से लगभग दो लाख रुपये की चांदी पार होने का अनुमान है...