पांच दुकानदारों पर लगाया 7500 रुपये का जुर्माना
सीतामढ़ी, अप्रैल 3 -- सीतामढ़ी। नगर निगम ने शहर में प्लास्टिक के उपयोग पर कड़ी नजर रखते हुए शुक्रवार को अभियान चलाया। यह अभियान दोपहर 1:00 से लेकर 3:00 बजे तक चला, जिसमें निगम कर्मियों ने अस्पताल रोड से लेकर भावदेपुर चौक तक कई दुकानदारों को पकड़ा और प्लास्टिक के इस्तेमाल को लेकर सख्त निर्देश दिए। अभियान के दौरान निगम के अधिकारियों ने दर्जनों दुकानदारों को प्लास्टिक का उपयोग करने पर फटकार लगाई और उन्हें चेतावनी दी। साथ ही, प्लास्टिक का अत्यधिक कारोबार कर रहे आधा दर्जन दुकानदारों से 7500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके अतिरिक्त, अधिकारियों ने 50 किलो पॉलिथीन भी जब्त किया।नगर निगम के इस अभियान की अगुवाई शहर के टाउन प्लानर राहुल कुमार ने की, जो इस अभियान के नोडल अधिकारी थे। उनके साथ स्वच्छता अधिकारी गौतम कुमार और टैक्स दारोगा कालिका नंदन प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.