बेगुसराय, मार्च 10 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के पांच दिव्यांग खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए हुआ है। इस अवसर पर सरोकार दिव्यांग पुनर्वास केंद्र, में मंगलवार को एक सम्मान समारोह आयोजित कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के महासचिव कौशल किशोर वर्मा, विनय कुमार श्रीवास्तव, रत्नेश कुमार और मृत्युंजय कुमार ने चयनित खिलाड़ियों को माला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। केंद्र से जुड़े जोशी कुमार ने बताया कि महाजबी खातून, छतीश कुमार, प्रणव कुमार, ऋषभदेव और अमन कुमार का चयन राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं के लिए हुआ है। ये खिलाड़ी 24वीं राष्ट्रीय पारा एथलेटिक्स चैंपियनशिप भुवनेश्वर, राष्ट्रीय बधिर एथलेटिक्स चैंपियनशिप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.