मुजफ्फर नगर, जनवरी 4 -- भारतीय योग संस्थान के योग साधना केंद्र ग्रीनलैंड स्कूल में आयोजित बैठक में योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने बताया कि सर्दी के मौसम में नस नाडियां सिकुड़ जाती हैं जिससे उनमें रक्त संचार सुचारू रूप से नहीं हो पाता है और इसकी वजह से हमारे हृदय को आवश्यकता से अधिक बल लगाना पड़ता है। जिससे हृदय संबंधित रोग ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक,हृदय में दर्द आदि उत्पन्न हो जाते हैं जिसका एकमात्र उपचार नियमित योगाभ्यास और शुद्ध, सात्विक तथा सुपाच्य भोजन है। इसलिए योग साधना केंद्र पर 7 से 11 जनवरी तक 5 दिवसीय हृदय रोग निवारण शिविर का आयोजन प्रात: 5:30 बजे से 7:00 तक किया जाएगा। शिविर में लोगों को रक्त संचार को सुचारु करने वाले विभिन्न आसन और प्राणायाम तथा उचित भोजन के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। बैठक में राज सिंह पुंडीर, आचार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.