पांच दिवसीय हरिनाम संकीर्तन में विविध लीला की प्रस्तुति
साहिबगंज, मई 3 -- राजमहल, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के कमलैन बगीचा (कन्हैयास्थान) गांव में पांच दिवसीय हरिनाम संकीर्तन सह मेला रविवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। यह मेला बुद्ध पूर्णिमा से शुरू हुआ है। पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर की शेफाली दास, अलीपुरद्वार की गायत्री देवी ने सुबोल मिलन, साहिबगंज के भोलानाथ पांडेय ने अन्न भिक्षा, दक्षिण दिनाजपुर की दिनोवाला दासी ने दान लीला, रायगंज की राधा दासी ने भंजन, मुर्शिदाबाद की दुलाली सिंह ने उत्तर गोष्ठ लीला का वर्णन विस्तार पूर्वक किया। अलग-अलग कीर्तन मंडली की ओर से वर्णित श्रीराधा-कृष्ण के इन लीलाओं को सुनने के लिए आसपास के गांवों से सैकड़ों लोग हरिनाम संकीर्तन स्थल पर पहुंच रहे है। हरिनाम संकीर्तन के आयोजन से पूरा गांव हरे कृष्ण हरे राम शब्द से गुंजायमान हो रहा है। समिति के अध्यक्ष कालीचरण मंडल न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.