पांच दिवसीय स्काउट शिविर शुरू
मिर्जापुर, सितम्बर 22 -- लालगंज। बापू उपरौध इंटर कॉलेज में मंगलवार को पांच दिवसीय प्रगतिशील स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ हुआ। शिविर में विद्यार्थियों को सेवा, अनुशासन, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता का प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर 26 सितंबर तक चलेगा। प्रधानाचार्य डॉ. धर्मजीत सिंह ने शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि स्काउट-गाइड प्रशिक्षण विद्यार्थियों को जीवन की व्यावहारिक परिस्थितियों के लिए तैयार करता है। प्रशिक्षण से दूसरों की सहायता करने, जिम्मेदारी निभाने और सामूहिक रूप से कार्य करने की भावना विकसित होती है। प्रशिक्षक मनोज कुमार नीलम, रविंद्र कुमार और शशिकांत तिवारी प्रशिक्षण देंगे। शिविर का संचालन मनोज कुमार नीलम कर रहे हैं। आयोजन में राकेश कुमार पांडेय, हेमलता, रीता सिंह, प्रहलाद सिंह, राजेश मिश्रा, अमर बहादुर सिंह, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.