हापुड़, मार्च 15 -- श्री माधव कॉलेज ऑफ एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी हापुड़ में चल रहा पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर संपन्न हो गया। शिविर के अंतिम दिन विद्यार्थियों को प्राथमिक उपचार, आपदा प्रबंधन, स्वच्छता अभियान, टीम वर्क, सामाजिक सेवा से संबंधित विभिन्न गतिविधियां कराई गई।स्काउट गाइड प्रशिक्षक श्रीप्रकाश शर्मा एवं उनकी सहयोगी नीता कौशिक ने विद्यार्थियों को विभिन्न जानकारी दी। समापन समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्काउट गाइड से संबंधित प्रदर्शन प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि कुलदीप कसाना सह निदेशक शिक्षा भारती ने विद्यार्थियों को समाजसेवा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। अंत में प्राचार्य डॉ.मुनेश कुमार शर्मा ने सभी अतिथि एवं प्रशिक्षक का धन्यवाद दिया। इस दौरान महाविद्यालय के सहायक आचार्य डॉ.सचिन क...