गंगापार, सितम्बर 28 -- श्री ईश्वरदीन छेदीलाल इंटर कॉलेज जसरा में पांच दिवसीय तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। विद्यालय के स्काउट मास्टर राकेश कुमार ने प्रभारी प्रधानाचार्य सुनील कुमार साहू को स्कार्फ पहनाकर उनका स्वागत किया। प्रशिक्षण शिविर में राजा कमलाकर इंटर कॉलेज शंकरगढ़, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शंकरगढ़ व ईश्वरदीन छेदीलाल इंटर कॉलेज जसरा के स्काउट गाइड के बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर प्रशिक्षक अखिलेश कुमार, दर्शी श्रीवास्तव, मधुलिका सिंह, ओम प्रकाश धारिया, राकेश कुमार, अजय कुमार व चंद्रशेखर सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के स्काउट शिक्षक राकेश कुमार ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...