पांच दिवसीय स्काउट-गाइड प्रवेशिका शिविर संपन्न
भागलपुर, मई 20 -- बिहपुर, संवाद सूत्र। बिहपुर प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय मड़वा पश्चिम में 13 मई से 18 मई 2026 तक हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, भारत सरकार के तत्वावधान में पांच दिवसीय प्रवेशिका शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन अंकित कुमार सिंह ने किया। प्रशिक्षण शिविर में कुल 144 छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक पंकज कुमार गौतम ने कहा कि स्काउट एवं गाइड का उद्देश्य छात्र छात्राओं और युवाओं को आत्मनिर्भर, अनुशासित तथा राष्ट्र व समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनाना है। इसकी जानकारी शिक्षक अनुपम कुमार ने दी। यह भी पढ़ें- तीन दिवसीय स्काउट-गाइड शिविर शुरू यह भी पढ़ें- समर कैंप : मार्शल आर्ट्स और कला-शिल्प से निखरी प्रतिभा
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.