सहारनपुर, मई 30 -- चिलकाना। हिमालयन इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित पांच दिवसीय स्काउट एंड गाइड शिविर का समापन हो गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्रों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सामाजिक सेवा भावना, टीमवर्क तथा विभिन्न व्यावहारिक कौशलों का विकास करना था। शिविर के दौरान प्रशिक्षक सोनिया धीमान एवं उनके सहयोगियों ने छात्रों को अनेक रोचक एवं साहसिक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया। इनमें राइफल शूटिंग, रोप क्लाइंबिंग, जाल क्लाइंबिंग, लॉन्ग जंप, ड्रिल मार्च, टायर क्रॉसिंग, ट्रॉली स्ट्रेचर, ग्रुप डिवीजन, पिरामिड निर्माण, लेडर ब्रिज, मंकी ब्रिज तथा ध्वज शिष्टाचार जैसी गतिविधियाँ प्रमुख रहीं।इस दौरान केएन तिवारी, प्राणनाथ पपनेजा, गुंजन गर्ग, सरिता गर्ग, सीमा पपनेजा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...