फतेहपुर, फरवरी 13 -- धाता। समावेशी शिक्षा में आईटीसी से संबंधित नोडल शिक्षकों का पांच दिवसीय सेवारत प्रशिक्षण बीआरसी धाता में खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार सिंह एवं जिला समन्वयक समेकित शिक्षा अरुण कुमार मिश्र की देखरेख में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में विशेष शिक्षक राजाराम एवं मंजीत कुमार रहे। बीईओ ने कहाकि प्रशिक्षण में दी गई जानकारियों को दिव्यांग बच्चों में इसका प्रयोग सावधानी से किया जाना चाहिए जिसस इन बच्चों को भी मुख्य धारा से जोड़ा जा सके। इस मौके पर प्रमोद कुमार पांडेय, सतीश कुमार पांडेय, वेदनारायण द्विवेदी, सुमन लता, कल्यान सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.