रुद्रपुर, जून 2 -- किच्छा। पीएम श्री राजकीय उच्चतर विद्यालय में आयोजित पांच दिवसीय समर कैंप में विद्यार्थियों को आधुनिक कौशल की जानकारी दी गयी। प्रधानाचार्य माधवेंद्र कुमार सारस्वत ने बताया कि समर कैम्प में विद्यार्थियों के भीतर छिपी प्रतिभा को पहचान कर छुट्टियों के समय का सदुपयोग करते हुए उनका समग्र विकास किया गया। पीएम श्री राजकीय उच्चतर विद्यालय में 27 मई को पांच दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया था। मंगलवार को कैंप का समापन किया गया। यहां प्रधानाचार्य माधवेंद्र कुमार सारस्वत, देवेंद्र सिंह चौहान, हेमंत कुमार पांडेय, मुकेश सिंह, चिदम्बर जोशी, हेमा पांडे, जीवन चंद्र पाठक, सुरेन्द्र कुमार, सूर्य प्रकाश, पूजा चौहान, रमेश लाल आदि रहे। यह भी पढ़ें- डीएवी में पूल पार्टी संग कैंप का संपन्न

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...