पांच दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ हुआ
पिथौरागढ़, मई 27 -- अनिल कार्की, थल। पीएम श्री हरिदत्त पंत राजकीय इंटर कॉलेज में पांच दिवसीय समर कैम्प का शुभारंभ हुआ। बुधवार को हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य कमल कन्याल, विशिष्ट अतिथि महिराज सिंह भैसोडा, अर्जुन रावत, अनिल कार्की, योगगुरु कौस्तुभानंद जोशी, हेमचंद उपाध्याय रहे। मुख्य अतिथि कन्याल ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि समर कैंप बच्चों के व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। वक्ताओं ने कहा इस समर कैंप में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से छात्रों का सर्वांगीण विकास होगा। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य आशुतोष मिश्र ने सभी प्रतिभागी छात्रों की सराहना की। साथ ही बच्चों से भविष्य में भी इसी उत्साह के साथ गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- पांच दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.