गया, मार्च 11 -- प्रखंड क्षेत्र की उतलीबारा पंचायत के मिसिरचक गांव में 20 मार्च से शुरू होने वाले पांच दिवसीय सतचंडी महायज्ञ की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। महायज्ञ की तैयारियों में यज्ञाचार्य श्रीश्री सूनिल बाबा पिछले एक माह से जुटे हुए हैं। यज्ञमंडप और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कार्यक्रम की मॉनिटरिंग सूनिल बाबा व सहयोगकर्ता लालू यादव कर रहे हैं। ग्रामीण व समाजसेवी लालू यादव ने बताया कि महायज्ञ की तैयारी अंतिम चरण में है और यज्ञमंडप का निर्माण पूरा कर लिया गया है। 20 मार्च को भव्य कलश यात्रा के साथ महायज्ञ का शुभारंभ होगा। 21 मार्च को नवनिर्मित मंदिर में देवी पूजन, चंडी पाठ व हवन होगा। 25 मार्च को भंडारे के साथ महायज्ञ का समापन होगा। वृंदावन की परम पूज्य देवी आरती जी प्रतिदिन कथा-प्रवचन व भक्ति संगीत प्रस्तुत करेंगी। ...