पांच दिवसीय संगीत कार्यशाला का शुभारंभ
गाज़ियाबाद, जुलाई 21 -- गाजियाबाद, गुलशन भारती। नेहरू नगर स्थित दुर्गावती हेमराज टाह सरस्वती विद्या मंदिर में पांच दिवसीय संगीत कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। पहले दिन विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के संगीत संयोजक कानपुर से आए पंडित विनोद कुमार द्विवेदी ने मार्गदर्शन दिया। उन्होंने बच्चों के समग्र विकास में संगीत का महत्व समझाते हुए संगीत के जरिए राष्ट्र गौरव जागरण पर बल दिया। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम गायन में प्रत्येक बच्चा, प्रत्येक नागरिक निपुण बने यह जिम्मेदारी भी संगीत शिक्षक की ही है। इसके लिए सभी को एक निश्चित कार्य योजना पर काम करने की आवश्यकता है। विद्यालय के प्राचार्य विपीन राठी ने बताया कि कार्यशाला में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान मेरठ, मथुरा, उत्तराखंड प्रांत के संगीत शिक्षक प्रशिक्षण ले रहे हैं। कार्यश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.