कोडरमा, अप्रैल 16 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत रामकृष्ण विवेकानंद एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा संचालित विवेकानंद आइडियल पब्लिक स्कूल, नवादा चौक धरगांव के विद्यार्थियों का पांच दिवसीय शैक्षणिक पर्यटन कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। ट्रस्ट के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने पर्यटन में शामिल विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि पूरा संसार एक खुली किताब की तरह है, जहां की घटनाएं, पेड़-पौधे, पहाड़, झरने एवं जीव-जंतु सभी हमें बहुत कुछ सिखाते हैं। इस शैक्षणिक भ्रमण में विद्यालय के लगभग 15 विद्यार्थियों ने भाग लिया। सभी विद्यार्थियों को कोलकाता महानगर स्थित विभिन्न शैक्षणिक, ऐतिहासिक एवं वैज्ञानिक स्थलों का भ्रमण कराया गया। मौके पर प्रधानाचार्य जयप्रकाश मेहता ने कहा कि विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक विकास के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.