बागेश्वर, मई 30 -- रवींद्र नाथ टैगोर एकेडमी बिलौना में पांच दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर का रंगारंग समापन हो गया है। शिविर में योगा, कार्यशाला, चर्चा-परिचर्चा के अलावा इन तथा आउट डोर खेलों का आयोजन किया गया। छात्रों ने कला तथा शिल्प के माध्यम से अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। इसके अलावा संगीत तथा नृत्य से विद्यार्थियों ने समा बांधी। प्रबंधक कैलाश सिंह गढ़िया ने कहा कि यह शिविर बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। नई शिक्षा नीति के तहत बच्चों के शारीरिक, मानसिक विकास के लिए अभिनव प्रयोग किए जा रहे हैं। इस अवसर पर गोपाल सिंह गढ़िया, विमला ऐठानी, प्रधानाध्यापक जगदीश पाठक, तुलसी दफौटी, किरन साह, गंगा मेर, जैंत सिंह, सोनू लटवाल, कल्पना टम्टा, ममला देवी, भरत ऐठानी आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.