गढ़वा, मार्च 5 -- खरौंधी, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय में संत शिरोमणि सुंदर राज यतिराज जी महाराज के नेतृत्व में आयोजित पांच दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का गुरुवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाला गया। उसमें प्रखंड के हजारों महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। गुरुवार अहले सुबह ही यज्ञ स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। यज्ञ पंडाल में सबसे पहले संतों के निर्देशन में भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। वैदिक रीति-रिवाजों और मंत्रोच्चारण के साथ पूजा संपन्न कराई गई ताकि यज्ञ का कार्य निर्विघ्न रूप से संपन्न हो सके। गणेश पूजन के पश्चात सभी श्रद्धालु कलश लेकर मझिगावां पंचायत स्थित पवित्र सतवाहिनी संगम पर जल उठाने गए। शोभायात्रा में भक्ति गीत, श्रद्धालु के जयकारे से भक्तिमय का वातावरण बन गया। सतबहिनी संगम पहुंचने के बाद वैदिक मंत्रोच्चार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.