हजारीबाग, दिसम्बर 13 -- हजारीबाग विधि प्रतिनिधि। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के बैनर तले प्रधान जिला जज रंजीत कुमार और कुटुंब न्यायाधीश अनुज कुमार नंबर 1 के देखरेख में पांच दिवसीय विशेष मध्यस्थता अभियान का आयोजन न्याय सदन स्थित मध्यस्थता केन्द्र, हजारीबाग में किया गया था। यह विशेष मध्यस्थता अभियान 8 दिसंबर से प्रारंभ होकर 12 दिसंबर तक आयोजित किया गया था। इन पांच दिनों में कुल 14 पारिवारिक मामलों में पति-पत्नी के बीच सुलह कराया गया। इस विशेष मध्यस्थता अभियान के दौरान पति-पत्नी के बीच कई दिनों और घंटों की बातचीत के बाद उन्हें एक साथ रहने के लिए तैयार कराया गया। जिसमें प्रधान जिला जज, कुटुंब न्यायाधीश और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बातचीत के क्रम में जिला...