रामपुर, अप्रैल 17 -- श्री गुरु तेग बहादुर साहिब राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को पांच दिवसीय रोवर्स-रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य डा. नीत बिहारी लाल ने ध्वजारोहण कर किया। इसके पश्चात जिला संगठन कमिश्नर स्काउट-गाइड नरवन्त कौर व जीतू कुमार और महाविद्यालय स्टाफ ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सत्र की शुरुआत की। इस दौरान प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं को स्काउट-गाइड के महत्व के बारे में बताया। रेंजर्स प्रभारी डा. नीलम मौर्य ने संगठन की कार्यप्रणाली और दुर्गम स्थानों पर दी जाने वाली सेवाओं पर प्रकाश डाला। इस मौके पर रोवर्स प्रभारी संघ रतन सिंह, डा. नीलिमा सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.