बांदा, जून 19 -- अतर्रा। रामनेवाज सेवा धाम चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में संत विवेकानंद विद्या मंदिर, सिविल लाइन नरैनी रोड, अतर्रा में आयोजित पांच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ हो गया। विद्यालय के प्रबंधक एवं ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने शुभारंभ किया। योग शिविर में मुख्य योग प्रशिक्षक पं. आजाद पंकज गौतम ने विद्यार्थियों को योग, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराते हुए योग के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन एवं आत्मा के संतुलन का सर्वोत्तम माध्यम है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति स्वस्थ, ऊर्जावान एवं सकारात्मक बनता है।अनिल मिश्रा जी ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग का महत्व और भी बढ़ गया है। यह भी पढ़ें- डीएलएड प्रशिक्षुओं ने किया प्राणायाम और ध्यान योग शिविर के प्रथम ...