पांच दिवसीय मोटापा रोग निवारण शिविर का हुआ शुभारंभ
मुजफ्फर नगर, मई 25 -- ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर स्कूल में पांच दिवसीय मोटापा रोग निवारण शिविर का शुभारंभ हुआ। योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने कहा कि मोटापा अनेक घातक रोगों जैसे मधुमेह, हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, कमर व घुटनों के दर्द और बांझपन को जन्म देता है। उन्होंने बताया कि आरामपसंद जीवन, गरिष्ठ भोजन, स्वाद के लिए खाना और योगाभ्यास न करना मोटापे के मुख्य कारण हैं। ऊंचाई के हिसाब से सामान्य से अधिक वजन होना ही मोटापा है। शिविर में केंद्र प्रमुख कविंद्र बालियान ने गायत्री मंत्र से योग साधना शुरू कराई। इसके बाद नीरज बंसल, राजीव रघुवंशी, राकेश गोयल, रामपाल शर्मा, आचार्य रामकिशन और जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर ने विभिन्न आसनों व कपालभाति प्राणायाम का अभ्यास कराया। यह भी पढ़ें- करें योग, रहें निरोग को बनाएं मूल मंत्र डॉ. अमित कुमार ने हास्यासन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.