सीतामढ़ी, नवम्बर 19 -- सुरसंड। नगर पंचायत क्षेत्र के मैदान गांव में चल रहे पांच दिवसीय महावीरी झंडा महोत्सव की शुरुआत मंगलवार को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुई। परंपरागत वाद्य यंत्रों की गूंज और उत्सव के उल्लास के बीच 501 कुंवारी कन्याओं ने कलश यात्रा निकाली गयी, जो पूरे गांव की परिक्रमा करती हुई राम जानकी मंदिर परिसर के निकट स्थित पोखर पर पहुंची। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कन्याओं ने पवित्र जल भरकर यात्रा को पूर्ण विधि-विधान के साथ आगे बढ़ाया। इसके बाद कलश यात्रा सरयू उच्च विद्यालय के पास स्थित रैन पर पहुंची। जहां शाम में 'जय श्री राम' और 'जय बजरंगबली' के गगनभेदी नारों के बीच विशाल महावीरी झंडे का रोहण किया गया। बगही धाम से आए कारीगरों द्वारा तैयार 105 फीट ऊंचा आकर्षक झंडा लोगों के बीच खास चर्चा का विषय बना हुआ है। मेले में नाच-गान, खेल-त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.