लोहरदगा, फरवरी 11 -- लोहरदगा, संवाददाता।महाशिवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर पांच दिवसीय महामृत्युंजय हवनात्मक महायज्ञ प्राचीन शिव मंदिर महादेव मंडा सलगी, चांपी,कुडू,लोहरदगा में बुधवार से शुरू हुआ। सुबह भक्तों के द्वारा फ़ौदा टोली स्थित नदी से पवित्र जल लेकर महिलाओं, बालिकाओं के द्वारा महादेव मंडा तक कलश यात्रा निकाला गया। इस मौके पर महादेव मंडप सेवा समिति सलगी,चांपि के द्वारा यज्ञ में भक्तगण शामिल हुए। इस मौके पर संयोजक अनूप देव पौराणिक, आचार्य सतीश तिवारी शास्त्री, दीनानाथ मिश्रा, अरविंद पांडेय, भूषण प्रसाद, मनोज दुबे, धीरेंद्र सिंह, लाल राजेश्वर नाथ शाहदेव,भीम नाथ तिवारी,भूपाल पाठक,मुकेश चंद्र यादव,सुरेंद्र प्रजापति, सहित काफी संख्या में भक्तजन उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.