बाराबंकी, दिसम्बर 16 -- सिरौलीगौसपुर। चौधरी चरण सिंह महाविद्यालय बरदरी में डीएलएड प्रशिक्षुओं के लिए पांच दिवसीय भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री राकेश कुमार वर्मा ने किया। पूर्व मंत्री ने बच्चों को स्काउट गाइड के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। शिविर में प्रशिक्षक शिवराम, सहायक प्रशिक्षक सत्यदेव एवं नेहा डीएलएड के प्रशिक्षुओं को स्काउट गाइड का प्रशिक्षण दे रहे हैं। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गयाप्रसाद, शिक्षा समन्वयक लल्लू वर्मा, अनुपम जायसवाल, अशोक सिंह, आनन्द जायसवाल आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.