एटा, जनवरी 27 -- पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर मंगलवार को बैंकों ने हड़ताल की। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आव्हान पर जिले के सभी बैंकें बंद रही। बैंकों के बाहर कर्मियों ने प्रदर्शन किया। बैंकों की हड़ताल होने के कारण ग्राहक वापस लौट गए। कचहरी रोड स्थित केनरा बैंक के बाहर पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करते हुए पदाधिकारियों ने बताया कि सरकार ने भारतीय बैंक संघ के माध्यम से आठ मार्च 2024 को बारहवें द्विपक्षीय समझौते के जॉइंट नोट में यह सहमति व्यक्त की थी कि अगले छह महीने के भीतर पांच दिवसीय बैंकिग लागू की जाएगी। आईबीए ने मांग को गंभीरता से नहीं लिया और कोई उचित और ठोस निष्कर्ष नहीं निकाला गया। बताया कि आईबीए की उदासीनता के कारण बैंक यूनियनों ने मुख्य श्रम आयुक्त कार्यालय में भी अपनी आपत्ति दर्ज कराई थी। आज कोई सार्थक परिण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.