प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 11 -- पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने, समान पीएलआई भुगतान, पेंशन अपडेट करने समेत अन्य लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को बैंक अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल पर रहे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर हुई देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कामकाज ठप रखा। क्षेत्र की शाखाओं में तालाबंदी रही। हड़ताल के तहत कर्मचारी सुबह करीब 10:30 बजे भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा और बड़ौदा उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के मीरा भवन स्थित क्षेत्रीय कार्यालय के समक्ष एकत्र हुए। दोनों स्थानों पर कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन और जनसभा की। इस दौरान जोरदार नारेबाजी कर सरकार से लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की गई। क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुराग विश्वकर्मा ने...