पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन
हल्द्वानी, अगस्त 27 -- हल्द्वानी। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के आह्वान पर बैंक कर्मचारियों की दो प्रमुख मांगों को लेकर गुरुवार को एसबीआई की मुख्य शाखा नैनीताल रोड के सामने प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में विभिन्न बैंकों के सैकड़ों कर्मचारी और पदाधिकारी शामिल हुए। कर्मचारियों ने 12वें द्विपक्षीय समझौते में सहमति के बावजूद पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई। एसबीआई स्टाफ एसोसिएशन के जोनल सेक्रेटरी ओमप्रकाश निओलिया ने कहा कि पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांग है। वहीं उत्तरांचल बैंक एम्प्लॉइज यूनियन, नैनीताल के जिला सचिव योगेश पंत ने कहा कि दोनों मुद्दों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो यूएफबीयू के आह्वान पर आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से तेज किया जाएगा। यह भी पढ़ें- बैंक कर्मच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.