मैनपुरी, दिसम्बर 16 -- यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के आह्वान पर सप्ताह में पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू कराने की मांग को लेकर बैंक कर्मियों ने प्रदर्शन किया। मंगलवार को नवीगंज स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा परिसर में बैंक कर्मियों ने सांकेतिक शांतिपूर्ण ढंग से विरोध जताया। बैंक ऑफ इंडिया ऑफिसर्स ऑर्गेनाइजेशन के आंचलिक अध्यक्ष एवं शाखा के प्रबंधक आशुतोष शर्मा के नेतृत्व में बैंक कर्मियों ने विरोध किया। आशुतोष शर्मा ने कहा कि बैंक कर्मियों पर निरंतर बढ़ते कार्यभार, समयबद्ध लक्ष्य और अतिरिक्त जिम्मेदारियों को देखते हुए पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू किया जाना आवश्यक हो गया है। इससे कर्मचारियों के कार्य जीवन संतुलन में सुधार होगा तथा बैंकिंग सेवाओं की गुणवत्ता भी बेहतर हो सकेगी। उन्होंने सरकार से यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स की मांगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.