प्रयागराज, अगस्त 12 -- युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर बुधवार को कर्मचारियों ने पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग के तहत राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल के क्रम में सिविल लाइंस स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में प्रदर्शन किया। उप महामंत्री मणींद्र कुमार शुक्ल ने कहा कि पांच दिवसीय बैंकिंग केवल सुविधा का नहीं, बल्कि कर्मचारियों के स्वास्थ्य, सम्मान, कार्यकुशलता और बेहतर ग्राहक सेवा का माध्यम है। इसे हासिल करने के लिए संगठित संघर्ष ही एकमात्र रास्ता है। उन्होंने कहा कि आंदोलन को सफल बनाना सामूहिक जिम्मेदारी है। जिलाध्यक्ष सौरभ सिंह, जिला महामंत्री मदन उपाध्याय ने विचार व्यक्त किए। प्रदर्शन में आईबीईए, एआईबीओसी, एनसीबीई, एआईबीओए, बीईएफआई, आईएनबीईएफ एवं आईएनबीओसी से संबद्ध कर्मचारियों ने भी भाग लिया। यह भी पढ़ें- बैंक कर्मचारी बोले, पांच दिन का कार...