भागलपुर, अगस्त 13 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर बुधवार को भागलपुर में बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने पांच दिवसीय सप्ताह की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन बैंक ऑफ इंडिया/इंडियन बैंक के आंचलिक कार्यालय और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की शाखा के समीप आयोजित किया गया। ​प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) और यूनियनों के बीच सहमति बनने के बावजूद पिछले दो वर्षों से पांच दिवसीय बैंकिंग का प्रस्ताव सरकार के पास लंबित है। कर्मचारियों ने एकजुट होकर मांग की कि 13वें द्विपक्षीय समझौते से पहले बैंकों में 5-डे वर्क वीक लागू किया जाए।प्रदर्शन यह भी पढ़ें- पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर किया प्रदर्शन में...