आजमगढ़, अगस्त 13 -- आजमगढ़। शहर के मुख्य स्टेट बैंक शाखा पर कार्य समाप्ति के बाद बुधवार को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के तत्वावधान में सभी बैंक कर्मियों ने पांच दिवसीय बैंकिंग को लेकर धरना दिया। इस मौके पर यूपी स्टेट बैंक ऑफिसर्स संगठन के महामंत्री राजीव सिंह सेंगर ने कहा कि भारतीय बैंक संघ और यूनाइटेड फोरम के बीच 2022 में हुए समझौते में सरकार ने पांच दिवसीय बैंकिंग को मान लिया था। अब ये समझ से परे है कि वही सरकार इसे लागू क्यों नहीं कर रही है। स्टेट बैंक स्टाफ एसोसिएशन के क्षेत्रीय सचिव अमित सिंह ने कहा कि पांच दिवसीय बैंकिंग से कर्मचारियों का स्वास्थ्य एवं दैनिक दिनचर्या अच्छी रहती है और वे और ज्यादा जोश के साथ काम करते हैं। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: बैंक कर्मियो ने डंकीनगंज में प्रदर्शन कर जताया विरोध यूनियन बैंक इंप्लायज एसोसिएशन य...