महोबा, जनवरी 28 -- महोबा, संवाददाता। जिले भर में बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहे। बैंक कर्मचारी पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग उठा रहे है। बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से ग्रामीण क्षेत्रों से बैंक कार्य के लिए आने वाले उपभोक्ता परेशान रहे। एटीएम और जन सेवा केंद्रों में लोगों की भीड़ जुटी रही। मंगलवार को यूनाइटेट फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के तत्वाधान में बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल कर पांच दिवसीय बैंकिंग लागू करने की मांग उठाई। राष्ट्रीयकृत बैंकों एवं ग्रामीण बैंकों के सहयोग से इंडियन बैंक के सामने कर्मचारियों ने धरना देकर आवाज बुलंद की। पदाधिकारियों ने कहा कि बैंकों में हर माह के दूसरे और चौथे शनिवार को अवकाश रहता है। अब अन्य दो य तीन शनिवार को अवकाश घोषित किया जाए। इन अवकाश के ऐवज में कर्मचारी सोमवार से शुक्रवार चालीस मिनट तक अतिरिक्त काम करेंगे। अमित चंसौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.