हरिद्वार, अगस्त 14 -- पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर शुक्रवार को यूएफबीयू के आह्वान पर बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, हरिद्वार में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने केंद्र सरकार और भारतीय बैंक संघ से पूर्व में हुए समझौते के बावजूद लंबित पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था को जल्द लागू करने की मांग की। बैंक कर्मचारियों ने कहा कि पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था को लेकर भारतीय बैंक संघ और यूएफबीयू के बीच नवंबर 2023 में सहमति बनी थी। इसके बाद सात दिसंबर 2023 को समझौता ज्ञापन तथा आठ मार्च 2024 को द्विपक्षीय समझौते और संयुक्त पत्र के माध्यम से प्रक्रिया पूरी की गई। यह भी पढ़ें- Auraiya News: पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग पर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन, बुलंद की आवाज इसके बावजूद व्यवस्था का अंतिम क्रियान्वयन अब तक...