मधुबनी, सितम्बर 27 -- मधुबनी, नगर संवाददाता। बैंकिंग क्षेत्र में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने की मांग को लेकर रविवार को मधुबनी जिले में बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने ह्यब्लैक संडेह्ण मनाया। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर जिले की विभन्नि बैंक शाखाओं में अधिकारियों और कर्मियों ने काली पट्टी और ह्यब्लैक संडेह्ण का बैज लगाकर कार्य किया और पांच दिन की बैंकिंग व्यवस्था तत्काल लागू करने की मांग उठाई। यूएफबीयू के संयोजक रामशंकर प्रसाद ने बताया कि बैंक कर्मियों की ओर से लंबे समय से पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग की जा रही है। इसी मांग को प्रमुखता से उठाने के लिए यह अभियान चलाया गया। यह भी पढ़ें- हड़ताल से पूर्व रविवार को भी खुले रहे बैंक यह भी पढ़ें- Bank Strike: सोमवार से 3 दिन तक बैंकों के काम-काज...