गया, दिसम्बर 30 -- पांच दिवसीय बैंकिंग कार्य दिवस को लेकर मंगलवार की शाम बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस, गयाजी इकाई के बैनर तले सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारी व अधिकारियों ने प्रदर्शन करते हुए आवाज बुलंद की। शहर के रामपुर जेल रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय कार्यालय के पास मंगलवार की शाम 5.30 बजे जुटे विभिन्न बैंकों के कर्मियों ने प्रदर्शन किया। यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि 12वें द्विपक्षीय समझौता इंडिया बैंक्स एसोसिएशन और यूनियन फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के साथ हुई थी। इसमें पांच डे बैंकिंग बैंकर्स की एक अहम मांग थी। इसे दोनों पक्षों के बीच लागू करने पर बात पर लिखित सहमति भी बनी थी। पर आईबीए और डीएफएस की वादाखिलाफी अड़ियल रवैये के कारण यह मांग लंबे समय बाद भी लंबित है। ऐसी स्थिति को लेकर इस माह से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.