हल्द्वानी, मई 1 -- दीक्षा बिष्ट लमगड़िया हल्द्वानी। विवेकानंद विद्या मंदिर में 12 से 16 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए पांच दिवसीय बाल संस्कार शिविर का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। पहले दिन 64 बच्चों ने उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन किया साथ ही ओम उच्चारण, गायत्री मंत्र और हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। गरिमा सिंघल ने मंच संचालन किया। मुख्य वक्ता सुजाता माहेश्वरी ने बच्चों को जीवन में प्रसन्नता का महत्व समझाते हुए मानसिक स्वास्थ्य पर जोर दिया। सारिका और रितु उप्रेती ने ज्ञानवर्धक गतिविधियों और खेलों का आयोजन किया। भारत विकास परिषद काठगोदाम शाखा के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, संरक्षक डॉ. विनय खुल्लर, दीपक माहेश्वरी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- 5-दिवसीय बाल संस्कार शिविर का हुआ शुभारंभ
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.