देहरादून, फरवरी 23 -- सेलाकुई। पांच दिवसीय फागुन मेले को लेकर खाटू श्याम धाम समिति की ओर से बैठक संपन्न हुई। समिति के अध्यक्ष गयादत्त शुक्ला ने बताया कि 24 फरवरी से 28 फरवरी तक फागुन मेला का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 24 फरवरी को चंग धमाल आनंद, 25 फरवरी को फूलों की होली, 26 फरवरी को मेहंदी श्याम नाम की, 27 फरवरी निशान यात्रा सहसपुर से सेलाकुई के लिए प्रस्थान करेगी और 28 फरवरी को द्वादशी भंडारा के साथ फागन मेले की समाप्ति होगी। बैठक में अध्यक्ष गया दत्त शुक्ला मुकुल शर्मा, अश्वनी नारायण। संजीव कुमार गुप्ता, उदित, अनुभव नारायण,संजय त्यागी, विनोद कश्यप आदि मौजूदरहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.