पांच दिवसीय प्रशिक्षण में किसान सम्मानित
जौनपुर, जून 28 -- नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा के सभागार में आयोजित पांच दिवसीय रोजगारपरक प्रशिक्षण के अंतिम दिन शनिवार को किसानों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान सब्जी नर्सरी उत्पादन तकनीक और धान बीज उत्पादन तकनीक पर विशेषज्ञों ने किसानों को आधुनिक खेती की जानकारी दी। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक और अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार कनौजिया के नेतृत्व में आयोजित प्रशिक्षण में उद्यान वैज्ञानिक डॉ. राजीव सिंह ने मिट्टी का चयन, मिट्टी का पीएच तथा नर्सरी के विभिन्न प्रकारों की जानकारी दी। फसल उत्पादन वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने धान बीज उत्पादन तकनीक और नर्सरी प्रबंधन पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया। प्रसार वैज्ञानिक डॉ. सुरेंद्र प्रताप सोनकर ने बर्मी कम्पोस्ट और जैविक खाद के लाभ बताए। प्रशिक्षण में जनपद के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.