अल्मोड़ा, मार्च 20 -- सल्ट। आंगनबाड़ी का पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। बीईओ सल्ट हरेन्द्र शाह ने आंगनबाड़ी प्राथमिक शिक्षा का महत्व बताया। प्राथमिक शिक्षा के उन्नयन के लिए आंगनबाड़ी को सशक्त बनाने की बात कही। कहा कि यह प्रशिक्षण सपोर्ट टू प्राइमरी स्कीम के तहत आयोजित किया गया। यहां प्रभारी ब्लाक समन्वयक जयपाल असनोड़ा, मास्टर ट्रैनर पवन कुमार, बाल विकास परियोजना अधिकारी लीला परिहार आदि थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...