मथुरा, अप्रैल 9 -- सर्वोदयी ब्राह्मण विकास संस्थान द्वारा पांच दिवसीय भगवान परशुराम प्राकट्य उत्सव निमंत्रण-पत्र का विमोचन गुरुवार को किया गया। जनगन्नाथपुरी स्थित संस्थान के कैंप कार्यालय घनश्याम हरियाणा की अध्यक्षता में संपन्न विमोचन बैठक का शुभारंभ सर्वप्रथम भगवान परशुराम के चित्रपट पर संस्थान अध्यक्ष पंडित सोहनलाल शर्मा, सचिव नारायण प्रसाद शर्मा, केके गौतम, केसी गौड़ एवं विप्र जनों द्वारा माल्यार्पण किया गया। बैठक में पांच दिवसीय कार्यक्रमों के संपन्न कराने की चर्चा करते हुए भगवान परशुराम प्राकट्य उत्सव निमंत्रण पत्र का विमोचन किया गया। यह कार्यक्रम 15 अप्रैल से 19 अप्रैल तक होगा। कार्ड में सभी प्रतियोगिताओं का वर्णन किया गया है। मुख्य कार्यक्रम 19 अप्रैल को बाटी वाली कुंज लाल दरवाजा पर प्रातः 8: 00 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें समाजसेवी...