फिरोजाबाद, अप्रैल 25 -- शिकोहाबाद। नारायण डिग्री कॉलेज में रोवर्स रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। विद्यार्थियों को सेवा, अनुशासन एवं नेतृत्व के गुणों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. विजय कुमार सिंह ने करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता, सामाजिक सेवा की भावना विकसित करते हैं। सह संगठन आयुक्त भारत स्काउट एंड गाइड्स आगरा प्रो. बसंत बहादुर सिंह, पूर्व जिला प्रशिक्षण आयुक्त रघुवीर सिंह, जिला संगठन आयुक्त बॉबी कुमार ने छात्रों को प्रशिक्षित किया। शिविर में भाग लेने वाली सात टीमों द्वारा टेंट निर्माण, रंगोली सज्जा, विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक रूप से भोजन तैयार किया गया। मुख्य अतिथि...