कोडरमा, दिसम्बर 13 -- झुमरी तिलैया। जिला कृषि कार्यालय और समर्पण के संयुक्त तत्वाधान में पंचायत भवन लोकई में आयोजित पांच दिवसीय किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी सुरेश स्वांशी उपस्थित थे। उन्होंने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, बेहतर फसल प्रबंधन, मिट्टी संरक्षण तथा सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। समाज सेवी उमेश यादव ने महिला किसानों को प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान को व्यवहारिक रूप से खेतों में लागू करने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षक किसुन प्रशाद ने उन्नत कृषि पद्धतियों और उनकी उत्पादन क्षमता को बढ़ाने की विधि बतायी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.