रांची, जनवरी 22 -- रांची, संवाददाता। बैंकिंग उद्योग में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने की मांग को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने 27 जनवरी को अखिल भारतीय बैंक हड़ताल का आह्वान किया है। इस देशव्यापी हड़ताल में देश की 9 प्रमुख बैंक यूनियनें शामिल होंगी, जिसके तहत सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक और सहकारी बैंकों के करीब 8 लाख कर्मचारी और अधिकारी शामिल होंगे। झारखंड की बात करें तो इस हड़ताल के कारण राज्य की 3000 से अधिक बैंक शाखाओं में ताले लटकेंगे और करीब 50 हजार बैंककर्मी विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे। हड़ताल की पूर्व तैयारी के रूप में गुरुवार को कचहरी स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा के समक्ष बैंक कर्मियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में महिला व पुरुष कर्मियों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.