रुडकी, दिसम्बर 23 -- रुड़की, संवाददाता। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के तत्वाधान में मंगलवार को बैंकों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह को शीघ्र लागू कराने की मांग को लेकर पंजाब नेशनल बैंक, सिविल लाइंस रुड़की के सामने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में रुड़की क्षेत्र के विभिन्न बैंकों से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रदर्शन में यूएफबीयू के सभी नौ घटक संगठनों ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन, नेशनल कन्फेडरेशन ऑफ बैंक एम्प्लॉइज, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन, बैंक एम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ इंडिया, इंडियन नेशनल बैंक एम्प्लॉइज फेडरेशन, इंडियन नेशनल बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन, नेशनल ऑर्गनाइजेशन ऑफ बैंक वर्कर्स एवं नेशनल ऑर्गनाइजेशन ऑफ बैंक ऑफिसर्स से संबद्ध अधि...