बुलंदशहर, मई 27 -- भारतीय शिक्षा समिति पश्चिम प्रांत उत्तर प्रदेश द्वारा नगर ललता प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पांच दिवसीय कक्षा शिक्षण विषय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि सह मंत्री भारतीय शिक्षा समिति संदीप त्यागी, क्षेत्रीय सदस्य विद्या भारती जितेंद्र पाल सिंह, वर्ग प्रभारी-संभाग निरीक्षक मेरठ जगवीर शर्मा व प्रधानाचार्य डॉ. कविता रस्तोगी ने मां सरस्वती की मूर्ति के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन करके किया। संचालन छत्रपति शिवाजी सरस्वती विद्या मन्दिर की प्रधानाचार्य हर्षिता सांगवान ने किया। प्रशिक्षण के प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए संदीप त्यागी ने प्रशिक्षण वर्ग का महत्व बताते हुए शिक्षा के वास्तविक प्रयोजन पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला में सामाजिक मुद्दों पर ...