पांच दिवसीय आवासीय महिला प्रशिक्षण शिविर, चार प्रखंडों की 104 महिलाएं ले रहीं प्रशिक्षण
पूर्णिया, जुलाई 30 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। भारत लोक शिक्षा परिषद् के तत्वावधान में जलालगढ़ प्रखंड के श्री रामचंद्र आनंदकंद ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में 28 जुलाई से पांच दिवसीय आवासीय महिला प्रशिक्षण विद्यालय का आयोजन किया जा रहा है। एक अगस्त तक चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में जलालगढ़, पूर्णिया पूर्व, अमौर और कसबा प्रखंड की 104 महिलाएं भाग ले रही हैं। आयोजकों ने बताया कि प्रत्येक प्रखंड से 26-26 महिलाओं का चयन किया गया है। प्रशिक्षण का संचालन प्रतिदिन सुबह और शाम डेढ़-डेढ़ घंटे के दो सत्रों में किया जा रहा है। इसमें प्रतिभागियों को गायत्री मंत्र, हनुमान चालीसा, सरस्वती वंदना, संस्कार शिक्षा, व्यक्तित्व विकास तथा सामाजिक दायित्वों से जुड़े विषयों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को संस्कार आधारित शिक्षा के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.