किशनगंज, दिसम्बर 24 -- पोठिया। निज संवाददाता प्रखंड के डॉ. कलाम कृषि महाविद्यालय अर्राबाड़ी के किसान प्रशिक्षण केंद्र में गोइंग-टू-स्कूल संस्था द्वारा प्रायोजित पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का मंगलवार को समापन हुआ। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रशिक्षणार्थियों को जैविक खेती की नवीन तकनीकों से अवगत कराने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। प्रशिक्षण में किशनगंज जिले के कुल 25 प्रशिक्षणार्थियों के साथ उनके इकाई प्रमुख अमित कुमार सिंह ने भाग लिया। समापन समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय के डीन-सह-प्राचार्य डॉ. के.सत्यनारायण ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जैविक खेती न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक है, बल्कि यह किसानों की आय बढ़ाने और मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने प्रतिभागियों से अपील करते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.