गढ़वा, जनवरी 23 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। गढ़वा के ऐतिहासिक गढ़देवी मंदिर में शुक्रवार को मंदिर के प्रथम तल पर अर्द्धनारीश्वर महादेव की पांच दिवसीय अनुष्ठान के बाद प्राण प्रतिष्ठा किया गया। उस दौरान अनुष्ठान के प्रधान आचार्य आशीष वैद्य के सानिध्य में काशी से पधारे वैदिक विद्वानों की टोली ने पूजा-अर्चना किया। प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में यजमान रूप में विनोद जायसवाल व उनकी कंचन जायसवाल थीं। अर्द्धनारीश्वर महादेव के प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए पट खोल दिया गया। साथ ही मौके पर भव्य भंडारा का आयोजन किया गया। भंडारा का उद्घाटन न्यास बोर्ड के अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी फीता काटकर किया। मौके पर उन्होंने कहा कि गढ़वावासियों के आस्था का ही देन है कि अर्द्धनारीश्वर महादेव की प्रतिमा स्थापित की गई है। विदित हो कि अर्द्धनार...